Indian RailwaysSamastipur

समस्तीपुर रेल मंडल के 7 स्टेशनों पर स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन के लिए बहाल होंगे 27 रिटायर्ड रेल कर्मी..

समस्तीपुर। समस्तीपुर रेल मंडल के सात स्टेशनों पर लगी स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन (एटीवीएम) को चलाने के लिए रिटायर्ड रेल कर्मियों या उनके पुत्र को ठेका पर बहाल किया जाना है। समस्तीपुर रेल मंडल प्रशासन ने अधिसूचना जारी की है। इस सुविधा को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सात स्टेशनों से शुरू किया गया है। सात स्टेशनों पर स्थित 22 मशीनों से जनरल और प्लेटफार्म टिकट लेने वाले यात्रियों की मदद के लिए 27 लोगों को बहाल किया जाएगा। इन्हें सुविधाकर्ता (फैसिलिटेटर) के पद पर तैनात किया जाएगा। रेलवे की ओर से पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किया जाएगा। सुविधाकर्ता को स्मार्ट कार्ड के प्रत्येक री-चार्ज पर तीन प्रतिशत प्रोत्साहन स्वरूप बोनस दिया जाएगा। सुविधाकर्ता स्टेशन प्रबंधक से स्मार्ट कार्ड खरीदेंगे। वेंडिग मशीन के माध्यम से यात्रियों को टिकट जारी करने के लिए केवल पंजीकृत स्मार्ट कार्ड का उपयोग किया जाएगा। विदित हो कि पूर्व में तीन सुविधाकर्ता की बहाल हो चुकी है। इन स्टेशनों पर बहाल होंगे सुविधाकर्ता :

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

रेल मंडल के दरभंगा जंक्शन पर चार स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन लगाई गई है। इसके लिए 5 सुविधाकर्ता बहाल किया जाएगा। इसके अलावा समस्तीपुर, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, रक्सौल, नरकटियागंज व सहरसा स्टेशन के लिए 3-3 स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन लगाई गई है। इन सभी स्टेशनों पर भी सुविधाकर्ता पद के लिए ठेका पर बहाली किया जाना है। इसमें बापूधाम मोतिहारी, बेतिया, रक्सौल व सहरसा 4-4 और समस्तीपुर व नरकटियागंज में 3-3 सुविधाकर्ता को तैनात किया जाएगा। रिटायर्ड कर्मियों के लिए रखी गई पात्रता :

रेल प्रशासन ने सभी सेवानिवृत रेल कर्मचारी जिन्होंने 10 अगस्त 2022 को 65 वर्ष तक के आयु के किसी भी विभाग में सेवा की हो, वे आवेदन करने के पात्र होंगे। सेवानिवृत रेल कर्मचारी स्वयं अथवा उनके पति, पत्नी या उनके व्यस्क बच्चे को भी फैसिलिटेटर के रूप में काम करने की अनुमति दी जा सकती है। सेवानिवृत रेल कर्मचारी के पति, पत्नी या व्यस्क बच्चों का रेलवे में रोजगार के लिए कोई दावा नहीं होगा। स्टेशन के समीप रहने वाले आवेदकों को वरीयता दी जाएगी। यदि किसी विशेष स्टेशन के लिए आवश्यक संख्या से अधिक पात्र आवेदक हैं, तो ड्रॉ ऑफ लाट्स की पद्धति द्वारा सुविधाकर्ता का चयन किया जाएगा। आवेदक को अपनी सेवा के दौरान किसी सतर्कता अथवा विभागीय डीएआर मामलों में शामिल नहीं होना चाहिए। महीने में 8 हजार टिकट जारी करने का लक्ष्य :

स्वचालित टिकट वेंडिग मशीन सुविधाकर्ता का कार्यकाल 31 मार्च 2023 तक होगा, जिसे रेलवे बोर्ड के दिशा-निर्देश के अनुसार बढ़ाया जा सकता है। सुविधाकर्ता को रेलवे की ओर से पहचान पत्र जारी किया जाएगा। प्रत्येक सुविधाकर्ता को महीने में 20 दिन के कार्य के साथ प्रतिदिन कम से कम 400 टिकट जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अनाधिकृत व्यक्ति को टिकट जारी करने की अनुमति देने पर ठेका रद कर दिया जाएगा। 10 अगस्त तक आवेदन करने का दिया गया मौका :

सुविधाकर्ता के पद पर आवेदन करने के लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कार्यालय से कार्य दिवस में आवेदन प्राप्त किया जा सकता है। एक आवेदक द्वारा केवल एक ही आवेदन जमा किया जाना है, एक से अधिक आवेदनों को निरस्त कर दिया जाएगा। आवेदन पत्र को निर्धारित संलग्न स्वअभिप्रमाणित प्रमाण पत्र के साथ एक सीलबंद लिफाफा में रखा जाना है। लिफाफे के ऊपर एटीवीएम सुविधाकर्ता/(स्टेशन का नाम) के लिए आवेदन लिखा होना चाहिए। सीलबंद लिफाफा पंजीकृत डाक, कुरियर, साधारण डाक या हाथो-हाथ 10 अगस्त तक मंडल रेल प्रबंधक (वाणिज्य), पूर्व मध्य रेल, समस्तीपुर के प्रेषण अनुभाग में जमा किया जाना है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!