Patna

भागलपुर रेलवे जंक्‍शन पर मिला बम,श्रावणी मेले को लेकर आईबी ने जारी किया था अलर्ट.

भागलपुर। भागलपुर रेलवे स्टेशन परिसर में जीआरपी थाना के सामने कार पार्किंग में सोमवार की देर रात को बम मिला है। बम मिलने से दहशत व्याप्त है। रात 12:05 कार पार्किंग में ठेले पर चार-पांच लोग आपस मे बातचीत कर रहे थे। इसी बीच हाइमास्ट की लाइट में लगभग 10-15 फीट की दूरी पर रखे रस्सी से लपेटा और पाइप बंधा हुआ सामान पर उनलोगों की नजर पड़ी। बमनुमा वस्तु पर नजर पड़ते ही उनसभी के होश उड़ गए और बम, बम का हल्ला मचाते हुए साइकिल स्टैंड की ओर गए। देखते ही देखते कार पार्किंग में मौजूद अन्य लोग भी वहां से भाग गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर रंधीर कुमार और जीआरपी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन डर से कोई भी हाथ लगाने का हिम्मत नहीं जुटा पा थे हैं। एक आरपीएफ इंस्पेक्टर और जीआरपी थानाध्यक्ष ने बताया कि बमनुमा प्रतीत हो रहा है। दहशत फैलाने के लिए शरारती तत्वों का यह हरकत हो सकता है। बम निरोधक दस्ता को सूचना दी गई है। हालांकि बम निरोधक दस्ता के पहुंचने तक पानी मे डालकर बम को निष्क्रिय करने का प्रयास भी जारी था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस बीच नाथनगर इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंच गए हैं। मुख्यालय को भी इसकी सूचना दे दी गई है। बता दें कि फरवरी 2020 में नाथनगर स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो के पास पटरी पर डेटोनेटर बम मिला था। कुछ दिन बाद ही इसी स्टेशन परिसर में बम विस्फोट में एक अधेड़ की मौत हो गई थी। वहीं छह-सात महीने पहले ही भागलपुर स्टेशन को उड़ाने की धमकी भी मिली थी। यही नहीं आतंकी कार्रवाई की आशंका पर पुलिस प्रशासन को सतर्क भी किया गया है। बता दें कुछ दिन पहले भागलपुर के बूढ़ानाथ मंदिर परिसर से 100 मीटर की दूरी पर बम मिलने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल था। स्थानीय लोगों ने कहा कि भागलपुर में बार-बार बम मिलना पुलिस के काम पर सवाल खड़ा कर रहा है। बूढ़ानाथ मंदिर परिसर के आसपास में घनी आबादी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!