CareerSamastipur

समस्तीपुर;दारोगा पद चयनित शशिकला कुमारी को किया सम्मानित..

समस्तीपुर।विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया-बुजुर्ग उतर पंचायत के वार्ड 6 निवासी दारोगा पद चयनित शशिकला कुमारी को शनिवार को सम्मानित किया गया। मौके पर ग्राम कचहरी के उप सरपंच रमेश प्रसाद ने उन्हें संविधान निमार्ता डॉ. भीमराव अम्बेदकर की तस्वीर भेंट की। समारोह में शशिकला के पिता योगेन्द्र महतो, मां सरिता देवी, मनोज कुमार, रंजीत कुमार, रवीन्द्र कुमार, संदीप कुमार, राहुल कुमार, मुकेश कुमार आदि थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

सम्मानित होने के बाद शशिकला ने बताया कि वे देश संविधान के अनुरूप कार्य करेगी। शहीद संजीत स्मृति क्लब के संचालक अमरदीप कुमार ने क्लब का नाम रौशन करने के लिए उन्हें बधाई दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!