Patna

इस जिले में बनेगा बिहार का पहला टेक्सटाइल पालिटेक्निक, कहलगांव के फूड पार्क में होगा 600 करोड़ का निवेश..

भागलपुर : भागलपुर में बिहार का पहला टेक्सटाइल पालिटेक्निक संस्थान खुलेगा। यह घोषणा उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने की। वे बुधवार को परिसदन में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। मंत्री ने कहा कि टेक्सटाइल पालिटेक्निक खोलने के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (साइंस एंड टेक्नोलाजी) मंत्रालय को सिल्क इंस्टीच्यूट की पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। इसे लेकर एआइसीटीई से मान्यता मिल गई है। टेक्सटाइल पालिटेक्निक में युवाओं को टेक्सटाइल इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, प्रिंटिंग आदि की पढ़ाई कराई जाएगी। यहां विद्यार्थियों को डिप्लोमा की डिग्री मिलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मंत्री ने कहा कि सूत मिल की आठ एकड़ भूमि पर सिपेट (सेंट्रल इंस्टीच्यूट आफ प्लास्टिक इंजीनियङ्क्षरग एंड टेक्नोलाजी) का व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र सह छात्रावास भवन बन रहा है। इसके भवन निर्माण पर 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। भवन निर्माण कार्य पूरा होने के बाद केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया उद्घाटन करने भागलपुर आएंगे। उन्होंने कहा कि भागलपुर में उद्योग विभाग की करोड़ों की जमीन नियम की अनदेखी कर एक निजी कंपनी को दे दी गई है। संज्ञान में मामला आने के बाद मैंने जमीन का लीज रद कर दिया। मामला न्यायालय में लंबित है। न्यायालय के आदेश के बाद उस जमीन पर टेक्सटाइल इंडस्ट्री लगाई जाएगी।

– विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय को सिल्क इंस्टीच्यूट की पांच एकड़ जमीन कराई जाएगी उपलब्ध
– 3.25 लाख वर्गफीट में प्लग एंड प्ले को लेकर तैयार होगी आधारभूत संरचना
– बियाडा की जमीन का रेट कम करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा कैबिनेट के समक्ष
– केवेंटर्स एग्रो कहलगांव में लाजिस्टिक्स व फूड पार्क सेक्टर में करीब 600 करोड़ का करेगा निवेश
– 40 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं सिपेट के भवन निर्माण पर
– 80 करोड़ की लागत से प्लग एंड प्ले को लेकर आधारभूत संरचना की जा रही है तैयार
उद्योग मंत्री ने कहा कि बियाडा में 15 करोड़ से प्लग एंड प्ले का काम चालू है। भागलपुर में सूत मिल की जमीन पर साढ़े तीन लाख वर्गफीट में 80 करोड़ की लागत से प्लग एंड प्ले को लेकर आधारभूत संरचना तैयार की जाएगी। कई बड़ी कंपनियों ने भागलपुर में टेक्सटाइल सेक्टर में निवेश का प्रस्ताव दिया है। ऐसे उद्यमियों को यहां जगह आवंटित किए जाएंगे। उद्यमी मशीन इंस्टाल करते ही उत्पादन शुरू कर सकेंगे। केवेंटर्स एग्रो कहलगांव में लाजिस्टिक्स व फूड पार्क सेक्टर में करीब 600 करोड़ का निवेश करेगा।

उद्योग मंत्री ने कहा कि कई जगहों पर उद्यमी ने बियाडा की जमीन का रेट अधिक होने की शिकायत की है। बियाडा के पास अभी राज्य में 8450.50 एकड़ जमीन है। 2796.70 एकड़ भूमि उद्यमियों को आवंटित करने के लिए शेष है। विभाग ने बियाडा की जमीन की लीज दर को युक्तिसंगत बनाने का निर्णय लिया है। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!