Patna

PM Modi:पीएम मोदी का फोटो बॉडी पर लगा,हाथ में लिए चाय,आकर्षण का केंद्र बना ‘नमो’ चायवाला..

Pm modi,पटना. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए राजधानी पटना पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी के स्वागत के लिए राज्यपाल फागु चौहान और सीएम नीतीश कुमार पहुंचे हुए हैं। दूसरी ओर, पीएम मोदी के आगमन से ठीक पहले ही बिहार विधानसभा को दुल्हन की तरह सजा दिया गया था। मंगलवार सुबह से ही पीएम मोदी के फैंस प्रधानमंत्री के बिहार आने से काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। इस बीच बिहार विधानसभा के बाहर पीएम मोदी का फोटो अपनी बॉडी पर बनवाकर नमो चायवाला भी आकर्षण का केंद्र बना रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र देश के ऐसे पहले प्रधानमंत्री होंगे जो बिहार विधानसभा के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। पटना पहुंचने के बाद अब पीएम मोदी पटना एयरपोर्ट से सीधा विधानसभा पहुंचेंगे। जहां पीएम मोदी बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी समापन समारोह में शिरकत करेंगे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!