Patna

बिहार के इस बॉडीगार्ड ने स्कूली छात्र-छात्रों के हाथ में थमाया सर्विस रिवॉल्वर,फिर किया फोटो सेशन..

Bihar News: कॉन्स्टेबल की लापरवाही का यह आलम था कि उसने कई छात्र-छात्राओं के हाथों में पिस्टल देकर उनके साथ फोटो खिंचवाया. फोटो खिंचवाने के दौरान छात्रों के हाथ की उंगली पिस्टल के ट्रिगर पर थी. यदि अनजाने में किसी छात्र के हाथ से ट्रिगर दब जाती तो वहां कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती. यह घटना लगभग एक महीने पहले की बताई जा रही है,

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पटना पुलिस (Patna Police) के एक कॉन्स्टेबल ने फोटो खिंचाने की फितूर में कुछ ऐसा कर दिया जो चर्चा का विषय बन गया है. दरअसल इस कॉन्स्टेबल ने जोश में आकर अपनी भरी हुई पिस्टल नौनिहालों के हाथ में थमा दी. कलम चलाने वाले हाथों में पिस्टल आने का जमकर फोटो सेशन (Photo Session) हुआ. कॉन्स्टेबल की लापरवाही का यह आलम था कि उसने कई छात्र-छात्राओं के हाथों में पिस्टल देकर उनके साथ फोटो खिंचवाया. फोटो खिंचवाने के दौरान छात्रों के हाथ की उंगली पिस्टल के ट्रिगर पर थी. यदि अनजाने में किसी छात्र के हाथ से ट्रिगर दब जाती तो वहां कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती. सबसे हैरानी की बात है कि इस पूरे मामले से पुलिस पदाधिकारी (एएसपी) अनजान रहे जिनके बॉडीगार्ड ने यह तस्वीरें ली.

इस दौरान यहां सुरक्षा गार्ड में लगे कॉन्स्टेबल के साथ छात्र-छात्राओं ने हाथ में सरकारी हथियार थाम कर तस्वीरें खिंचवाई थी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल तस्वीरों में छात्र-छात्रा पुलिसकर्मी के बगल में खड़े होकर पिस्टल के ट्रिगर पर उंगली रखकर उसका प्रदर्शन कर रहे हैं. ऐसा करने वाले सभी छात्र-छात्रा पटना के बिहटा प्रखंड स्थित एक निजी स्कूल के बताए जा रहे हैं. स्पष्ट है कि जिन छात्र-छात्राओं के हाथों में कलम होनी चाहिए थी वो पिस्टल थामने के लिए लालायित हैं. नाबालिगों के हाथ में हथियार थामने की सामने आई तस्वीरों को कानून का उल्लंघन माना जा रहा है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!