Patna

चार बच्चों की माँ के साथ तीन बच्चों का पिता हुआ फरार,हाईवोल्टेज ड्रामा,जानिए फिर क्या हुआ..

Patna.खिजरसराय: तीन बच्ची का पिता और चार बच्चों की मां के साथ एक माह पूर्व दिल्ली से भागा था जिसे पूर्व पत्नी ने पकड़कर खिजरसराय थाने लेकर आई जो फरार था। पहली पत्नी के मायके वाले दोनों को पकड़कर थाने लाए। पहली पत्नी सुमित्रा देवी का मायका खिजरसराय के शादीपुर गांव है। सुमित्रा का पति अखिलेश दिल्ली में काम करता था, जहां से चार बच्चों की मां के साथ फरार हो गया। उसने दूसरी शादी कर ली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अखिलेश महकार थाने के धनमहुया गांव का है। जिसकी शादी 10 वर्ष पूर्व खिजरसराय थाना क्षेत्र के शादीपुर गांव के जयराम पासवान के पुत्री सुमित्रा देवी के साथ हुआ था। इन दोनों से तीन पुत्री है। अखिलेश पासवान दिल्ली में किसी फैक्ट्री में काम करता था, जहां उसे उक्त महिला से प्रेम हुआ।

जब दिल्ली में अपने पति के प्रेम प्रसंग की सूचना मिली तो वो अपने पति के पास दिल्ली गई। लेकिन वहां से अखिलेश अपनी प्रेमिका के साथ फरार हो गया।

पत्नी सुमित्रा ने मायकेवालों की मदद से बुधवार को चार बच्चों की मां जीरा देवी और अपने पति को पकड़कर खिजरसराय में ले आई। थाने में काफी देर तक दोनों ओर से शोर-शराब होता रहा। अंत में अखिलेश ने दोनों को साथ रखने की बात स्वीकार किया, तब जाकर मामला शांत हुआ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!