Patna

पटना में फ्लाइट को लैंड कराने से पायलट ने किया इनकार, दिल्ली में लैंड हुआ गो एयर का विमान ।

पटना। नई दिल्ली से पटना आ रहे गो एयर के विमान संख्या जी8 131 में राजधानी पहुंचने से पहले ही तकनीकी खराबी आ गई। इससे फ्लाइट को वापस दिल्ली ले जाया गया। इस विमान को दिल्ली एयरपोर्ट पर ही ग्राउंडेड कर दिया गया। बताया गया कि विमान से पटना आ रहे यात्रियों को दूसरी फ्लाइट से रवाना किया गया। दोबारा विमान सवा पांच बजे पटना एयरपोर्ट पर लैंड किया। यात्रियों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक समस्या विमान से पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हुई, जिस विमान को ढाई बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरना था वह शाम छह बजे उड़ान भर सका।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं गोएयर प्रबंधन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि विमान संख्या जी8 131 में दिल्ली से पटना के लिए उड़ान भरने के थोड़ी ही देर बाद उसमें तकनीकी खराबी की जानकारी मिल गई। इसके कारण इस विमान को वापस दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराना पड़ा। इधर, एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने बताया कि अचानक पायलट ने विमान में तकनीकी खराबी आने की बात बताई। विमान में खराबी की बात सुनकर यात्रियों के होश उड़ गए। हालांकि दिल्ली सुरक्षित लैंड करने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

दूसरी फ्लाइट से पटना आए यात्री

बताया जाता है कि गो एयर की फ्लाइट जी8-131 ने मंगलवार को दिल्ली से पटना आने के लिए उड़ान भरी थी। दोपहर 02.10 बजे विमान को पटना में लैंड करना था। इस बीच दिल्ली से उड़ान भरते ही फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई। इसके बाद पायलट ने विमान को पटना तक ले जाने से इनकार कर दिया। तुरंत फ्लाइट को दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड करा दिया गया। इसके बाद दूसरी फ्लाइट से पटना के यात्रियों को दिल्ली से भेजा गया। विदित हो कि पिछले महीने स्पाइस जेट की फ्लाइट की पटना में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। बर्ड हिट के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!