समस्तीपुर SP के निर्देश पर समकालीन अभियान चला पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाश को किया गिरफ्तार ।
समस्तीपुर।एसपी के निर्देश पर मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में सोमवार रात समकालीन अभियान चलाया गया। इस दौरान दो बदमाशों को हथियार के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया
। मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में गिरफ्तार बदमाश की पहचान मोरवा डीह निवासी कुंदन मिश्रा एवं रोशन कुमार झा के रूप में की गई है।
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों फरार था। गिरफ्तार के बाद पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
