Patna

बिहार सरकार के दो मंत्री Corona पॉजिटिव,शिक्षा मंत्री विजय चौधरी व संजय झा संक्रमित!

Bihar Corona Update:बिहार में कोरोना एकबार फिर पांव पसारने लगा है. सूबे के सियासी गलियारे में भी कोरोना ने वापस दस्तक दे दी है. बिहार सरकार के दो मंत्री कोरोना पॉजिटिव पाए गये हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी कोरोना संक्रमित पाए गये हैं वहीं मंत्री संजय झा के भी कोरोना संक्रमित होने की सूचना सामने आ रही है. इससे पहले जदयू के एमएलसी नीरज कुमार भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार में कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है. रविवार को 218 नये संक्रमित मिले जबकि एक मरीज की मौत भी हो गयी. वहीं सियासी गलियारे में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है. सोमवार को बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी सामने आ रही है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा भी कोविड पॉजिटिव पाए गये हैं. जिसके बाद दोनों नेताओं ने खुद को आइसोलेट किया है. कोरोना संक्रमित होने की जानकारी के बाद उनसे संपर्क में आए लोग भी अपनी जांच कराने में लगे.

बताया जा रहा है कि बिहार सरकार के कई मंत्रियों ने कोरोना टेस्ट कराया है. अभी जांच रिपोर्ट के आने का इंतजार है. पटना में कोरोना के मामले सबसे अधिक आ रहे हैं. रोजाना 100 से अधिक मरीज लगभग रोज सामने आने लगे.

हालांकि रविवार को 78 नये संक्रमित मरीज मिले. पटना एम्स के पांच स्वास्थ्यकर्मी समेत 9 लोग भी पटना में कोरोना संक्रमित पाए गये. भागलपुर में कोरोना के मामले पटना के बाद अधिक पाये जा रहे हैं

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!