Patna

Bihar News:अंतरजातीय विवाह से नाराज पूर्व विधायक ने दी थी बेटे की हत्या की सुपारी,4 गिरफ्तार ।

पटना: पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनपर अपनी ही बेटी के हत्या की प्लानिंग का आरोप है. पूर्व विधायक ने बेटी की हत्या के लिए पांडव गिरोह के कुख्यात अपराधी छोटे सरकार को 20 लाख रुपये की सुपारी भी दी थी. हालांकि, घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने पूर्व विधायक और छोटे सरकार सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बताया जा रहा है कि मढ़ौरा के पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा की बेटी ने अंतरजातीय विवाह किया है, जिससे पूर्व विधायक नाराज थे और अपनी बेटी की हत्या के लिए उन्होंने 20 लाख रुपये की सुपारी दे दी. उन्होंने पांडव गिरोह के सरगना संजय सिंह के गुर्गे छोटे सरकार को सुपारी दी थी. वह पांडव गिरोह का सदस्य बताया जाता है. पुलिस के सामने छोटे सरकार ने कबूल किया है कि वो पटना में बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए आया था. उसने यह भी बताया कि इसकी पूरी प्लानिंग पटना के बोरिंग रोड में हुई थी.
पटना के बोरिंग रोड में पहले भी हुआ था जानलेवा हमला

बता दें कि पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा की बेटी अभी पटना के बोरिंग रोड में रह रही है. बोरिंग रोड में ही उस पर पहले भी जानलेवा हमला हुआ था. इस लेकर उसने पुलिस में लिखित आवेदन दिया था. इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने हत्या की सुपारी लेने वाले अपराधी छोटे सरकार के साथ ही पूर्व विधायक और उनके सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पूर्व विधायक सुरेंद्र शर्मा और छोटे सरकार को गिरफ्तार कर आगे की कारवाई में जुटी है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!