Dalsinghsarai:- SBI पटना सर्किल का 50 वां वर्षगांठ दलसिंहसराय में केक काट कर मनाया गया, स्कूली बच्चे को किया कॉपी कलम वितरित ।
SBI patna,दलसिंहसराय । स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक कृषि शाखा प्रबन्धक नवीन कुमार की अध्यक्षता में एसबीआई पटना सर्किल का 50 वां वर्षगांठ शाखा के प्रांगण में केक काटकर मनाया गया । मौके पर उप प्रबन्धक शक्ति वर्धन , प्रशिक्षु अधिकारी संजीत कुमार झा समेत अन्य बैंक कर्मी एंव ग्राहक उपस्थित थे ।
दूसरी ओर कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रबन्धक श्री नवीन के नेतृत्व में समारोह पूर्वक बैंक की ओर से विद्यालय के सैकड़ों छात्र छात्राओं को कलम , कॉपी , टॉफी समेत अन्य सामग्री वितरण किया ।
अंत मे विद्यालय के परिसर में फलदार पेड़ लगाया गया । मौके पर प्रधानाध्यापक राम अनुराग झा , मनोज कुमार सिन्हा , रवि कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे ।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
