Jobs VacancyIndian RailwaysPatna

अगस्त में होगी Railway Group D की परीक्षा, डेट और एडमिट कार्ड के बारे में यहां जानें..

Railway Recruitment Board: पटनाः रेलवे ग्रुप डी में इस महीने जुलाई के अंत तक होने वाली परीक्षा की तिथि बढ़ा दी गई है. पहले रेलवे की ओर से ही यह जानकारी दी गई थी कि परीक्षा जुलाई के अंतिम सप्ताह में होगी और सितंबर तक यह चलेगी लेकिन अब फिर से तिथि बढ़ गई है. अब जो रेलवे ने परीक्षा के लिए नई तिथि जारी की है वो है 17 अगस्त 2022. रेलवे भर्ती बोर्ड (Railway Recruitment Board) की ओर से गुरुवार को आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस जारी कर यह घोषणा की गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बिहार से 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

आपको बता दें कि रेलवे ग्रुप डी में बिहार से 25 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे. परीक्षा दो महीने तक अलग-अलग चरणों में होगी. आरआरबी की ओर से यह वैकेंसी 2019 में निकाली गई थी. विज्ञापन जारी होने के बाद उसमें तीन बार संशोधन करना पड़ा था. अंतिम बार में जो संशोधन हुआ था जिसके बाद इसका जमकर विरोध हुआ था.

रेलवे ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2022 (Railway Group D Admit Card 2022)

इसके लिए अभी तिथि की घोषणा नहीं हुई है. अगर पहले के नियमों और जारी किए गए एडमिट कार्ड के बारे में जानें तो परीक्षा से चार दिन पहले एडमिट कार्ड आता है. यानी 17 अगस्त को परीक्षा है तो एडमिट कार्ड आपको 13 या 14 अगस्त से मिलने लगेगा.

किस-किस विषय से पूछे जाएंगे प्रश्न?

यह जान लें कि पेपर 100 नंबर का होगा और प्रश्न भी 100 होंगे. यानी हर प्रश्न के लिए एक नंबर होगा. निगेटिव मार्किंग भी है. हर गलत जवाब के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे. 90 मिनट की परीक्षा होगी. इसमें जनरल साइंस से 25, मैथ से 25, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग से 30, जनरल अवेरयनेस एंड करेंट अफेयर्स से 20 प्रश्न पूछे जाएंगे. सामान्य वर्ग को पास होने के लिए 40 प्रतिशत, ईडब्ल्यूएस के लिए भी 40, ओबीसी को 30, एससी और एसटी के लिए 30-30 प्रतिशत अंक लाने होंगे. इसके बाद सफल पीईटी के लिए बुलाया जाएगा.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!