Samastipur

समस्तीपुर में 5 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा बागमती का जलस्तर:लोगों को सता रहा बाढ़ का डर ।

समस्तीपुर।समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र से होकर बहने वाली बागमती के जलस्तर में 2 दिन बाद पुनः विधि शुरू हो गई है। शनिवार को बागमती नदी का जलस्तर दिनभर स्थिर रहा। वहीं देर शाम बाद धीरे-धीरे बढ़ने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बागमती नदी के केंद्रीय जल आयोग के विशनपुर के प्रेक्षक राजन कुमार ने बताया कि जटमल पुर में बागमती नदी का जलस्तर शनिवार सुबह 8:00 बजे 43.360 सेंटीमीटर था जो रविवार दोपहर 2 बजे बढ़कर 43.760 सेंटीमीटर पर पहुंच गया। जलस्तर में रविवार को 2:00 बजे दिन तक 40 सेंटीमीटर के बढ़तरी हुई है। वहीं उन्होंने बताया कि नदी के जलस्तर में जटमलपुर में 5 सेंटीमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ोतरी हो रही है।

हालांकि, नदी का जलस्तर खतरे के निशान काफी नीचे है परंतु बागमती नदी का जलस्तर में इसी तरह बढ़ोतरी होता रहे तो क्षेत्र में जल्द ही बाढ़ आ सकती है। हालांकि बागमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी हो शुरू होते हैं निचले इलाके में रहने वाले लोग बाढ़ को लेकर तैयारी शुरू कर दी है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!