Samastipur

समस्तीपुर:अब हर पंचायत में दो दो कार्यपालक सहायक होंगे: पंचायत राज मंत्री ।

समस्तीपुर।वारिसनगर,। राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी कहा कि आम लोगों की सुविधा के लिए अब हर पंचायत में दो- दो कार्यपालक सहायक तैनात किये जाएंगे। उनकी पदस्थापना पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। समस्तीपुर आगमन पर वे रविवार को सारी में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पंचायतो में एक- एक कार्यपालक सहायक कार्यरत है। पंचायतो मे आरटीपीएस काउंटर के नियमित संचालन के लिए एक एक और कार्यपालक सहायक की नियुक्ति की जाएंगे। मौके पर उन्होंने कहा कि 25 जून 74 को देश में कांग्रेस ने आपातकाल लगा लोगों पर जुल्म किया था। तब देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को खत्म कर सभी वर्ग के लोगों को जेल में डाल दिया गया था। देश के प्रमुख नेताओं के अलावा साहित्यकार, नाटककार व गायक कलाकारों के अभिव्यक्ति पर रोक लगा दी गयी थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी नें अपने मन की बात कार्यक्रम में आपातकाल पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेत़ृत्व में देश में कोरोना से निपटा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पूरे देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में अनाज मुहैया कराया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री देश हित में बेहतर काम करने के साथ बेहतर योजना ला रहे हैं। देश में धारा 370 हटाया गया। जब भी मौका मिलेगा देश को मजबूत करने वाला कदम उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका जिसको विरोध कराना कर सकता है, लेकिन सहयोगी दलों को साथ देना चाहिए।

मौके पर विधायक वीरेंद्र कुमार, विधान पार्षद डॉ तरुण कुमार, जिला अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, नीलम सहनी, मनोज जायसवाल, प्रभात कुमार, कौशल पांडेय, संग्राम सिंह, अरविंद कुमार, कमलेश सहनी, प्रदीप शिवे आदि भाजपा नेता मौजूद थे। इससे पूर्व उन्होंने खानपुर में महिला आयोग की पूर्व सदस्य नलीलम सहनी के आवास पर प्रधानमंत्री के मन की बात रेडियो कार्यक्रम में भाग लिया। भाजपा के जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!