Samastipur

शूटिंग प्रतियोगिता :समस्तीपुर के संजीव को मिला स्वर्ण पदक,क्षेत्र में हर्ष का माहौल ।

समस्तीपुर।बेंगलुरु में संपन्न हुई अर्जुन स्पोर्ट्स शूटिंग प्रतियोगिता में सरायरंजन प्रखंड के हरसिंगपुर निवासी पैरा खिलाड़ी संजीव कुमार गिरि ने स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने प्रतियोगिता में 550 प्वाइंट प्राप्त कर यह उपलब्धि अपने नाम की। पुरस्कार में उन्हें स्वर्ण पदक के अलावा नकद इनाम मिला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

बता दें कि गत वर्ष भी उन्होंने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। संजीव ने बताया कि इस पदक को उन्होंने अपने पिता पूर्व सैन्य अधिकारी गणेशानंद गिरि को समर्पित किया है। उनके पिता का पांच माह पूर्व निधन हो गया है। युवा निशानेबाज संजीव कुमार की इस उपलब्धि पर उनके पैतृक घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!