Patna

बिहार में आज से मानसून पूर्ण असर दिखाएगा, पटना सहित सभी जिलों में बारिश होगी;इन जिलों के लोग रहें सावधान ।

Bihar Weather News ।पटना,। Bihar Weather Update: दक्षिण पश्चिम मानसून ने बिहार के उत्तरी भागों में अपना असर दिखाने के साथ ही पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में शनिवार को अपनी उपस्थिति दर्ज करा दी है। शनिवार को पटना समेत दक्षिण बिहार के गया, नालंदा, नवादा सहित 10 जिलों में हल्की वर्षा हुई। वहीं हवा की गति 10-12 किमी प्रतिघंटा रहने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटों के दौरान पटना समेत दक्षिण बिहार के कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा के आसार है जबकि सीमांचल क्षेत्रों में हल्के से मध्यम स्तर की बारिश के साथ मधुबनी, सुपौल और अररिया जिलों में मेघ गर्जन के साथ अतिभारी वर्षा को लेकर अर्लट जारी किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मौसम विज्ञान के अनुसार बिहार के उपर हिस्सों में 15 दिनों से ट्रफ-रेखा के गुजरने से प्रदेश के उत्तरी भाग में पुरवा तो दक्षिणी हिस्सों में पछुआ का प्रभाव बना हुआ है। शनिवार को पटना समेत प्रदेश के अन्य हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पटना में 20.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के भागलपुर जिले में सर्वाधिक बारिश 44.0 दर्ज किया गया।

पहले दिन राजधानी में हुई 9.3 मिलीमीटर बारिश

दक्षिण-पश्चिम मानसून ने शनिवार को राजधानी में दस्तक दे दी है। पांच दिन पहले पूर्णिया के रास्ते मानसून बिहार पहुंचा था। राजधानी में पहले दिन 9.3 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। वर्षा होने के बाद शहर की आद्र्रता 93 प्रतिशत पहुंच गई। इससे पहले यह 88 प्रतिशत रिकार्ड की गई थी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि शुक्रवार को राजधानी में अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

30 सितंबर तक होती है राजधानी में मानसून की वर्षा

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि राजधानी में प्राय: मानसून की बारिश 30 सितंबर तक जारी रहती है। इस दौरान शहर में औसतन 1000 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की जाती है। इस वर्ष प्रदेश में अच्छी वर्षा होने की उम्मीद है।

बेहतर पैदावार की उम्मीद

कृषि प्रौद्योगिकी एवं प्रबंध अभिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक श्याम बिहारी ङ्क्षसह का कहना है कि इस वर्ष अच्छी वर्षा होने से बेहतर खरीफ फसलों की उम्मीद है। मई के अंतिम सप्ताह से ही प्रदेश के किसानों ने धान का बिचड़ा डालने का काम शुरू कर दिया था। परंतु मानसून की वर्षा होने से इस काम में और तेजी आ जाएगी। पहले आगात धान का बिचड़ा डाला जा रहा था लेकिन अब मध्यम अवधि वाले धान का भी बिचड़ा डाला जाएगा।

मानसून के कारण तापमान में आई गिरावट

कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी पर मानसून की वर्षा ने अपना प्रभाव जमाने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज करा दी है। दक्षिण बिहार के पटना, गया समेत अन्य भागों के तापमान में गिरावट आई है। पटना का अधिकतम तापमान 30 डिग्री, गया 32.4 डिग्री, भागलपुर 29 डिग्री, औरंगाबाद 29.21 डिग्री, बेगूसराय 30.91, पूर्णिया 28.2 डिग्री, मधुबनी 28.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड दर्ज किया गया। पटना में दक्षिण पूर्व हवा का प्रभाव 5.4 किमी प्रतिघंटा से हो रहा है। वहीं आद्र्रता 74 प्रतिशत है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!