डॉक्टर से 8 लाख लूट की साजिश नाकाम,हथियार के साथ डॉक्टर के भाई समेत 2 गिरफ्तार
दलसिंहसराय,शहर में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे अपराधियों के मंसूबों पर पुलिस ने पानी फेर दिया. स्वर्ण कारोबारी लूटकांड में पकड़े गए बदमाश से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है.जांच में एक नर्सिंग होम के डॉक्टर को लूटने की साजिश के साथ क्लीनिक विवाद में 4 लाख रुपए की सुपारी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.हथियार खरीदने के लिए 10 हजार रुपए एडवांस दिए जाने की बात भी पुलिस ने बताई है.पुलिस के अनुसार, 4 नवंबर की रात सूचना मिली थी कि दलसिंहसराय में स्वर्ण व्यवसायी के प्रतिष्ठान में लूट या डकैती की योजना बनाई जा रही है.इसके बाद एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर एसटीएफ और डीआईयू की मदद से छापेमारी की गई.
5 नवंबर की रात अजनौल गांव के बगीचे में पुलिस ने घेराबंदी कर प्रवीण कुमार ठाकुर और पारस कुमार महतो को गिरफ्तार किया.इनके पास से दो देसी कट्टा,पांच जिंदा कारतूस और दो कीपैड मोबाइल बरामद हुए.इस मामले में दलसिंहसराय थाना कांड संख्या 644/26 दर्ज किया गया.
क्लीनिक विवाद में 8 लाख की सुपारी का खुलासा।
डीएसपी ने बताया कि पूछताछ के बाद अनुसंधान में 6 नवंबर की रात पुलिस ने वीआईपी कॉलोनी वार्ड-8 निवासी कुंदन झा को गिरफ्तार किया.पूछताछ में क्लीनिक विवाद की बात सामने आई.दीपक कुमार अपने भाई डॉ. नवीन कुमार के क्लीनिक को लेकर विवाद चल रहा था.इसी विवाद में क्लिनिक संचालक राकेश कुमार को आठ लाख रुपए देने की बात बताई गई.जिसे लूटने को लेकर हथियार खरीदने के मद में दीपक कुमार ने 10 हजार रुपए एडवांस दिए थे.पैसा देने के बाद हॉस्पिटल रोड में लूट कि घटना को अंजाम देते.कुंदन की निशानदेही पर अजनौल डीह स्थित जटहू ठाकुर के बगीचे की झाड़ी से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए.इसके बाद पुलिस ने दीपक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.दोनों के खिलाफ दलसिंहसराय थाना कांड दर्ज किया गया है.
कुंदन पर पहले से 9 आपराधिक मामले।
पुलिस के अनुसार, कुंदन झा के खिलाफ दलसिंहसराय, ताजपुर और पटोरी थानों में पहले से नौ आपराधिक मामले दर्ज हैं.इनमें आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट और डकैती जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। अन्य आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है.कार्रवाई में थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम, अपर थानाध्यक्ष मनीष कुमार समेत दलसिंहसराय थाना की पुलिस टीम, एसटीएफ बिहार और डीआईयू समस्तीपुर के जवान शामिल थे.पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.समय रहते हुई इस कार्रवाई से शहर में बड़ी लूट की वारदात टल गई.
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
