Samastipur

बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवक घायल:ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर हादसा

समस्तीपुर जिले में ताजपुर-बख्तियारपुर फोरलेन पर गुरुवार को अपाचे बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार महादेव कुमार और रोहित कुमार घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।यह हादसा मोरवा प्रखंड के हरपुर भिंडी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों ताजपुर से चकलालशाही की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को रेफरल अस्पताल, ताजपुर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया।ताजपुर थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने गुरुवार शाम बताया कि फोरलेन पर बाइक सवार दो लोग गिरकर घायल हुए थे। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *