Patna

बड़ा एक्शन:पटना में 24 लाख की 9600 किलो सामग्री जब्त, लाइसेंस निलंबित

पटना, बिहार में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाना उपलब्ध कराने के लिए खाद्य संरक्षा विभाग ने पटना, गया, गोपालगंज और सीतामढ़ी में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान तीन प्रतिष्ठानों को 14 दिनों का सुधार नोटिस दिया गया, लाखों की सामग्री जब्त की गई और कई नमूने जांच के लिए भेजे गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

*पटना में Shakera Food Products पर सबसे बड़ी कार्रवाई*

 

पटना सदर के बेगमपुरा, बाईपास थाना स्थित *Shakera Food Products* का निरीक्षण किया गया। यहां से कुल *9,600 किलोग्राम सामग्री, जिसकी कीमत 24 लाख रुपये* बताई गई है, जब्त कर प्रतिष्ठान का *लाइसेंस निलंबित* कर दिया गया।

 

जब्त सामग्री में शामिल हैं:

– चावल के 33 बोरे – 3,000 किलोग्राम

– हल्दी पाउडर मसाला के 72 बोरा – 2,250 किलोग्राम

– मिक्स मसाला के 70 बोरे – 2,400 किलोग्राम

– धनिया पाउडर के 15 बोरा – 950 किलोग्राम

– हल्दी चूर्ण के 30 बोरा – 1,500 किलोग्राम

 

इसके अलावा निरीक्षण में *मेटानिल येलो कलर (25 किलो)* और *ऑयल ऑरेंज कलर (10 किलो)* भी मिला।

 

*दीदारगंज की दो कंपनियों को सुधार नोटिस*

 

पटना सिटी के दीदारगंज स्थित *Jaya Nutrition Pvt. Ltd.* और *RB Nutrition Pvt. Ltd.* (गेहूं आटा मिल) में खाद्य एवं अखाद्य पदार्थ एक ही जगह रखे मिले। साथ ही पैकेट पर बैच नंबर और निर्माण तिथि स्पष्ट नहीं थी। दोनों को *14 दिनों का सुधार नोटिस* जारी किया गया है।

 

वहीं सिमलीमुरारपुर, दीदारगंज स्थित *Akanksha Foods Pvt. Ltd.* में खुले आटे का नमूना जांच के लिए भेजा गया और 14 दिनों का सुधार नोटिस दिया गया।

 

*सीतामढ़ी में एक्सपायरी सामान नष्ट*

 

सीतामढ़ी के कान्हवा स्थित *Sudha Milk Parlour* से 824 रुपये मूल्य की एक्सपायरी सामग्री जब्त कर नष्ट किया गया। इसमें चाय, दूध, पेड़ा, छेना मिठाई और चीज शामिल थे।

 

*गया और गोपालगंज में भी कार्रवाई*

 

– *गया के गुप्ता स्वीट्स* में 2 किलो पेड़ा डस्टबिन में फेंकवाया गया।

– *गोपालगंज के गुप्ता तेल मिल* में शिकायत पर छापा मारा गया, सरसों तेल का नमूना लिया गया और 1 हफ्ते के लिए मैन्युफैक्चरिंग बंद कराई गई।

– *पटना के बोरिंग रोड स्थित बीकानेर एलीट रिटेल* से पेड़ा का नमूना लिया गया। यहां पानी की जांच रिपोर्ट और कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट नहीं मिला। प्रबंधन को FoSTaC, पेस्ट कंट्रोल और मेडिकल सर्टिफिकेट जल्द जमा करने का निर्देश दिया गया।

 

खाद्य संरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों से अपील की है कि वे मानकों का पालन करें और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएं।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *