Jio Platforms की लिस्टिंग के बाद सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे मुकेश अंबानी,परिवार संग की पूजा
पटना डेस्क।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने Jio Platforms की स्टॉक मार्केट में शानदार डेब्यू के बाद मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए।
इस दौरान उनके साथ पत्नी नीता अंबानी, बेटे आकाश अंबानी और अनंत अंबानी, बेटी ईशा अंबानी, बहू श्लोका मेहता और पोते-पोतियां भी मौजूद रहे।अंबानी परिवार ने भगवान गणेश के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और Jio Platforms की सफल शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया।