आर. बी. कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारंभ
दलसिंहसराय,स्थानीय आर बी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गोद लिए गये गांव पुल पगड़ा, वार्ड नंबर -13 स्थित निजी स्कूल के प्रांगण में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. बीरेंद्र कुमार चौधरी के संरक्षण एवं महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक डॉ. विमल कुमार की अध्यक्षता में हुआ.कुल पचास स्वयं सेवकों का पंजीकरण किया गया.शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, राष्ट्र गीत व एन. एस. एस. गीत के साथ हुई.अतिथियों का स्वागत पाग, चादर व पुष्प गुच्छ से किया गया.कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए विषय प्रवेश कराया.
उन्होंने विशेष शिविर की रूपरेखा को प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह शिविर स्वयं सेवकों के सर्वांगीण विकास का सर्वोत्तम साधन है.इसके माध्यम से स्वयं सेवकों को हर स्तर पर समाज व राष्ट्र के हित में तैयार किया जाता है.अन्य वक्ता डॉ. धीरज कुमार पाण्डेय, डॉ. सोहित राम, डॉ. अनूप कुमार ने स्वयं सेवकों को शिविर के माध्यम से होने वाले लाभ एवं जीवनोपयोगी संदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी.मुख्य वक्ता ई. मनोहर कुमार सिंह ने कहा कि हम सामाजिक प्राणी है.हम समाज में जीते हैं और हमें भी समाज के लिए जीना चाहिए.राष्ट्रीय सेवा योजना का यह विशेष शिविर हमें समाज व राष्ट्र के लिए जीना सिखाता है.
हमें एक ऐसा सजग नागरिक बनाता है.अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. विमल कुमार ने कहा कि समाज व राष्ट्र सेवा सर्वोत्तम सेवा है.राष्ट्रीय सेवा योजना वाकई छात्रों में सवा का भाव उत्पन्न करता है.मैं आशा करता हूं कि इस सात दिन में हमारे सारे स्वयं सेवक सकारात्मक उर्जा प्राप्त कर समाज व राष्ट्र के नवनिर्माण में अहम् भूमिका निभाएंगे.कार्यक्रम के दूसरे सत्र में स्वयं सेवक आपस में परिचय प्राप्त कर एक दूसरे के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए एक दूसरे से रूबरू हुए.मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. धीरज कुमार, डॉ. रिषिकेश कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार आदि, बड़ा बाबू कामिनी सिन्हा,रवीन्द्र कुमार दास, मुकेश कुमार,विश्वजीत चौधरी आदि सहित समस्त स्वयं सेवक उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
