Samastipur

सख्ती बढ़ा:रात 11 से सुबह पांच बजे तक ट्रेनों में बंद रहेंगे मोबाइल चार्जिंग पॉइंट

समस्तीपुर,ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे बोर्ड ने मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के इस्तेमाल पर सख्ती बढ़ा दी है। अब सभी जोनल रेलवे को रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक कोचों में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट अनिवार्य रूप से बंद रखने के निर्देशों का सख्ती से पालन कराना होगा। इस दौरान किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।रेलवे बोर्ड ने 26 अक्टूबर को जारी पत्र में बताया है कि दक्षिण पूर्व रेलवे में एक घटना सामने आई, जिसमें ऑनबोर्ड स्टाफ ने निर्धारित समय में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए थे। इसी दौरान चार्जिंग के समय एक यात्री का पावर बैंक फट गया और उसमें से धुआं निकलने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को सुरक्षा निर्देशों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है।रेलवे बोर्ड ने सभी संबंधित कर्मचारियों को निर्देशों के प्रति जागरूक करने, उनकी काउंसलिंग करने और जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण देने को कहा है, ताकि रात के निर्धारित समय में चार्जिंग पॉइंट बंद रखने में कोई लापरवाही नहीं हो। अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को औचक निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया है। इसका उद्देश्य नियमों के पालन की नियमित निगरानी करना और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *