स्टेशनों के बीच रेल ट्रैक पर मिला युवक का शव, हुई पहचान
कटिहार-बरौनी रेल खंड पर पसराहा और गौछारी स्टेशनों के बीच पोल संख्या 94/5 के समीप निर्माणाधीन पसराहा-सुल्तानगंज फोरलेन के पास अप रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान महेशखूंट के अशोक पासवान के पुत्र सूरज के रुप में हुई है। सुबह के समय टहलने निकले स्थानीय लोगों ने ट्रैक पर शव देखकर तुरंत पसराहा थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार को सूचना दी।
सूचना मिलते ही अपर थानाध्यक्ष राहुल कुमार, एसआई बुल्लू चौधरी और एएसआई राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान हैं और उसका सिर बुरी तरह फ्रैक्चर हो गया है।घटनास्थल से पुलिस ने दो एंड्रॉइड और एक की-पैड वाला मोबाइल फोन बरामद किया है, जिसकी मदद से मृतक की पहचान की गयी। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए इस घटना को दुर्घटना और हत्या दोनों दृष्टियों से जांच रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला है। शव को पोस्टमार्टम के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक खगड़िया में सुरक्षित रखा गया । जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान कर ली। लिस इस मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। शव मिलने के बाद परिजनों में मातम पसर गया।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
