बछवाड़ा में सोशल मीडिया पर हथियार लहराने वाला रुदौली का युवक गिरफ्तार
बेगूसराय।बछवाड़ा थाना पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है और पूछताछ के बाद गुरुवार को उसे न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया गया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विकाश कुमार राय ने बताया कि पिछले साल दिसंबर महीने में थाना क्षेत्र के कादराबाद रोड पर मोटरसाइकिल से हथियार लहराते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
इस मामले में पुलिस ने छानबीन कर पांच युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। इनमें रुदौली पंचायत के रुदौली गांव निवासी दीना झा के पुत्र मनीष कुमार झा उर्फ मिट्ठू फरार चल रहा था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में बेगूसराय भेज दिया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
