Muzaffarpur

बोचहां में अपहृत नाबालिग छात्रा सकुशल बरामद:आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर.बोचहां थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग छात्रा को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में आरोपित नाबालिग को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां छात्रा का बयान दर्ज कराया गया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर छात्रा को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया, जबकि आरोपित के खिलाफ विधि के अनुसार कार्रवाई की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार, घटना 4 अक्टूबर 2026 की है। परिजनों ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया था कि नाबालिग छात्रा शाम करीब पांच बजे सब्जी लाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। इसके आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट, अपहरण सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।

 

इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट होने के बाद बढ़ी थी चर्चा

 

इसी बीच छात्रा और आरोपित के दिल्ली के प्रेम नगर में शादी करने का दावा करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किए जाने की बात सामने आई थी। इससे परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस छात्रा की बरामदगी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी।

 

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

 

गुप्त सूचना के आधार पर बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद किया और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

 

थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि छात्रा का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। न्यायालय के आदेश पर उसे माता-पिता को सौंप दिया गया है। आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *