Muzaffarpur

बोचहां में झाड़ी में मिली नवजात बच्ची,पुलिस ने किया रेस्क्यू

मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। उनसर पंचायत के बलिया इंद्रजीत गांव के वार्ड नंबर 11 में मंगलवार को झाड़ी में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची को पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बच्ची को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), बोचहां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद बेहतर इलाज के लिए उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले की सूचना बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को भी दी है।

 

 

जानकारी के अनुसार, गांव की एक महिला को झाड़ी में नवजात बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला ने बच्ची को झाड़ी से उठाकर अपने घर पहुंचाया। इसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पैक्स अध्यक्ष शशि कपूर उर्फ चरण सिंह और बोचहां थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लेकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

सीएचसी बोचहां में चिकित्सक डॉ. प्रवीण कुमार, एएनएम और स्वास्थ्यकर्मियों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एसकेएमसीएच रेफर किया गया। पुलिस टीम बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

 

घटना की चर्चा से गांव में लोगों में आक्रोश और चिंता

 

 

झाड़ी में नवजात बच्ची के लावारिस हालत में मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के इलाकों में चर्चा शुरू हो गई। घटना को लेकर लोगों ने चिंता जताई और बच्ची को झाड़ी में छोड़ने के मामले पर सवाल उठाए।

 

लोगों का कहना था कि कई दंपती संतान की चाह में वर्षों तक इंतजार करते हैं, जबकि नवजात को इस तरह असुरक्षित छोड़ देना बेहद दुखद है। समय रहते बच्ची के मिलने और पुलिस की तत्परता से उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाए जाने को लोगों ने राहत की बात बताया।

 

 

 

थानाध्यक्ष ने क्या कहा

बोचहां थानाध्यक्ष यशवंत कुमार मिश्रा ने बताया कि झाड़ी में लावारिस हालत में मिली नवजात बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। उसे पहले सीएचसी बोचहां में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया। मामले की सूचना सीडब्ल्यूसी और वरीय पुलिस पदाधिकारियों को दे दी गई है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *