Samastipur

समस्तीपुर:रिवॉल्वर और 3 बाइक के साथ 2 युवक गिरफ्तार

समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो युवकों को एक रिवॉल्वर और तीन मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई 20 अक्टूबर 2026 को आनंदपुर-मोरवा चौर में अंडा फार्म के पास ग्रामीणों के सहयोग से की गई।गिरफ्तार युवकों की पहचान मोरवा रायपुर गांव निवासी आदर्श कुमार (पिता अमरनाथ ठाकुर) और मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के धर्मशीर्ष गांव निवासी बमबम कुमार (पिता अजीत कुमार) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ताजपुर थानाध्यक्ष पूर्ण मणि कुमार और गश्ती पदाधिकारी योगेश कुमार ने ग्रामीणों की मदद से इन्हें पकड़ा। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक रिवॉल्वर और तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।इस मामले में ताजपुर थाना में कांड संख्या 242/26 के तहत FIR दर्ज की गई है। FIR में बीएसएन और आरएसए एक्ट का जिक्र है, हालांकि संबंधित धाराओं की पुष्टि होना बाकी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि बरामद हथियार और मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किस मकसद से किया जाना था। अन्य आरोपियों की तलाश में भी छापेमारी जारी है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *