Samastipur

जानकी एक्सप्रेस में महिला का मोबाइल चुराते दो शातिर रंगेहाथ धराए, भेजे गए जेल

समस्तीपुर जंक्शन पर रेल यात्रियों की सजगता से ट्रेन में सक्रिय दो मोबाइल चोरों को रंगेहाथ पकड़ लिया गया. इसके बाद यात्रियों ने दोनों युवकों को रेल थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. रोसड़ा थाना क्षेत्र के ढाहा गांव निवासी अभिमन्यु कुमार की 26 वर्षीय पत्नी भारती कुमारी गाड़ी संख्या 15284 जानकी एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थीं. सफर के दौरान शातिरों ने नजर बचाकर उनका कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिया. मोबाइल गायब होने पर महिला ने तत्काल शोर मचाया, जिसके बाद बोगी में मौजूद यात्रियों ने तत्परता दिखाते हुए भाग रहे दोनों आरोपियों को धर दबोचा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

रामु कुमार (18 वर्ष): पिता कामो माली, ग्राम फुलवरिया कस्बा, थाना कस्बा, जिला पूर्णिया.

शंकर लालदेव (19 वर्ष): पिता लक्ष्मी लालदेव, ग्राम बथिया देवहे टोली, थाना मनिगाछी, जिला दरभंगा.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *