दलसिंहसराय में रेलवे गुमटी के बीच ट्रेन से कटकर वृद्ध व्यक्ति की हुई मौत
दलसिंहसराय,समस्तीपुर – बरौनी रेल खंड के दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन के पास 32 और 33 नंबर रेलवे गुमटी के बीच एक वृद्ध व्यक्ति की ट्रेन से कटकर मौत हो गई.घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.बताया जा रहा है कि व्यक्ति बरौनी की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आ गया,जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.
घटना की सुचना पर रेल ओपी के पदाधिकारी चंचल राम सहित कई पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुँचे.रेल लाइन के बिच से शव को हटा कर पहचान में पुलिस जुट गई.पहचान नहीं होने के बाद रेल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया.वही सोशल मिडिया पर मृतक के संबंध में फोटो, वीडियो वायरल होने पर मृतक की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टभका निवासी नरेश राय (60) के रूप में किया गया.जिसके बाद मृतक के स्वजन समस्तीपुर जीआरपी कार्यालय पहुंच आगे की करवाई में जुट गए.