Samastipur

समस्तीपुर से हत्या का आरोपी गिरफ्तार:ट्रांजिट रिमांड पर पंजाब पुलिस लेकर गई

समस्तीपुर,पंजाब पुलिस ने जिले के बिथान थाना क्षेत्र के कुआं गांव में छापेमारी कर पंजाब के होशियारपुर में 2 वर्ष पूर्व हुए एक युवक की हत्या के मामले में गांव के लक्ष्मी सहनी के पुत्र मोती सहनी को गिरफ्तार कर लिया।जिसे ट्रांसिट डिमांड पर लेने के बाद मंगलवार को पंजाब के लिए रवाना हो गई। मोती सहनी पर इस हत्याकांड के मुख्य आरोपियों को शरण देने का आरोप है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस सूत्रों का बताना है कि 14 में 2024 को पंजाब के होशियारपुर स्टेशन पर राहुल उर्फ बाबा नामक युवक की तेज धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई थी।इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी हैरी के अलावा लविश , हर्ष उर्फ बिल्ला ,एलिस और धुल्ली नामक युवक को आरोपी किया गया।

 

अनुसंधान में बात सामने आई की हैरी को शक हुआ कि उसकी बहन के साथ राहुल का अवैध संबंध है जिसके बाद साजिश रच कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद हैरी , मोती सहनी के पास गुजरात चला गया। उसे समय मोती सहनी गुजरात में काम करता था।कुछ दिनों बाद मोती सहनी हैरी को लेकर बिहार के बिथान चला आया। बाद में पुलिस ने हैरी के अलावा लविश, हर्ष उर्फ बिल्ला, एलिस और धूल्ली नामक आरोपी को गिरफ्तार किया ।पूछताछ के बाद यह सामने आएगी हैरी को पनाह मोती साहनी ने दी है।चुकी पंजाब में मोती साहनी के परिवार के कुछ लोग काम करते थे जिस कारण हैरी का पूर्व से मोती सहनी से जान पहचान थी। गुजरात में काम करने से पूर्व वह पंजाब के होशियारपुर में भी काम करता था।

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा

 

रोसरा के डीएसपी संजय सिन्हा ने बतलाया कि पंजाब पुलिस और लोकल बिथान थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी की ।जिसके बाद मोती सहनी को गिरफ्तार किया गया है पंजाब पुलिस की टीम ट्रांसिट रिमांड पर अपने साथ लेकर पंजाब के लिए रवाना हो गए हैं।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *