Vaishali

वैशाली नाव हादसे के बाद दूसरी कार्रवाई:PHC प्रभारी डॉ. प्रवीण कुमार हटाए गए

वैशाली जिले के राघोपुर में 13 अक्टूबर 2026 की रात हुए नाव हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक कार्रवाई जारी है। अब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) राघोपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार को पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह डॉ. सुशीला कुमारी को अगले आदेश तक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समय पर इलाज नहीं मिलने और अव्यवस्था पर उठे थे सवाल

 

हादसे के बाद घायलों को समय पर इलाज नहीं मिलने और स्वास्थ्य सेवाओं में अव्यवस्था को लेकर सवाल उठे थे। स्थानीय लोगों में भी नाराजगी थी। जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने डॉ. प्रवीण कुमार को पद से हटाने की सिफारिश की थी।

 

 

 

 

इसके बाद सिविल सर्जन, वैशाली ने 16 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर डॉ. सुशीला कुमारी को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी नियुक्त किया।

 

 

नाव हादसे के बाद दूसरी प्रशासनिक कार्रवाई

 

राघोपुर नाव हादसे के बाद यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले अंचल अधिकारी दीपक कुमार को भी पद से हटाया गया था। हादसे में 13 लोगों की मौत के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और राहत कार्यों को लेकर सवाल उठे थे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *