दलसिंहसराय:मिसाइल मैन की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई
दलसिंहसराय,शहर के कुसुमवती कन्या मध्य विद्यालय में पूर्व राष्ट्रपति मिसाइल मैन डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती धूमधाम से समारोहपूर्वक मनाई गई.इस अवसर पर विद्यालय में प्रधानाध्यापक रामानुराग झा,शिक्षक मोहम्मद हेलाल,संतोष पाठक,राहुल कुमार,अंजनी कुमार, सुजाता कुमारी, रजिया कहकेशां,पूजा, माही, मागधी कुमारी,शिक्षा सेवक अर्चना कुमारी एवं बाल संसद के सदस्य गण ने कलाम साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित किया.
प्रधानाध्यापक ने कलाम साहब के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विशेष रूप से चर्चा किया एवं बच्चों को असफलता से नहीं डरने की प्रेरणा दिए जैसे कि कलाम साहब एक बार असफल होने के बाद भारत के मिसाइल मैन के रूप में प्रतिस्थापित हुए.बच्चों को लग्न एवं मेहनत से पढ़ने की प्रेरणा दी गई.