Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में माता का भव्य दरबार सज रहा, नवरात्रि में उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब

दलसिंहसराय,शहर के बाजार समिति रोड,वार्ड संख्या 03 स्थित नव दुर्गा माँ वैष्णवी मंदिर में शारदीय नवरात्रि को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं.मंदिर परिसर में भक्तिमय और उत्सवी माहौल बनने लगा है.मां भगवती के भव्य दरबार को आकर्षक रूप देने के लिए विशेष सजावट की जा रही है. मंदिर परिसर में लाल-सफेद आकर्षक पुष्पों, सजावटी कलाकृतियों, विद्युत झालरों और भव्य प्रवेश द्वार से सजावट की जा रही है,जिससे पूरा परिसर श्रद्धा और उत्सव के रंग में रंगा नजर आ रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रमुख सहयोगी सदस्य अमित कुमार, संतोष कुमार, आयुष, अनुज, धर्मेंद्र कुमार,दीपक कुमार,रवि कुमार एवं चंदन सिंह सहित अन्य ने बताया कि इस वर्ष पूजा स्थल को विशेष रूप से भव्य स्वरूप दिया जा रहा है, ताकि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को धार्मिक आस्था के साथ मनमोहक वातावरण का अनुभव हो सके.

 

 

समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है,ताकि नवरात्रि के दौरान सभी को सुगम दर्शन मिल सके.नवरात्रि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के उमड़ने की संभावना है, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *