Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:एन एच -28 पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराकर ट्रक क्षतिग्रस्त

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के एन एच -28 स्थित डैनी चौक के पास बीती देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया.बताया जाता है कि मुसरीघरारी की ओर से बरौनी की तरफ जा रहा एक ट्रक एन एच -28 डैनी चौक के पास दूसरे ट्रक (डंफर) को बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया.इस दौरान ट्रक विज्ञापन पोल से टकराते हुए पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक हॉस्पिटल का बैनर लगा खंभा भी पलट गया.एस एच -88 और एन एच -28 चौराहे पर हुए इस हादसे के बाद मौके पर जाम की स्थिति बन गई.सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जाम हटाने के साथ मामले की छानबीन में जुट गई.वही गुरुवार को भी ट्रक के कारण चौराहे पर जाम की स्थिति बनी रही. ट्रक मालिक को इसकी सुचना देते हुए पुलिस आगे की करवाई में जुट गई है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *