हाजीपुर में युवती से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप:6 दिन बाद भी मुख्य आरोपी फरार
वैशाली में 19 वर्षीय युवती को घर के सामने से सफेद कार में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना 4 अक्टूबर की रात करीब 11 बजे की बताई गई है।पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने उसे गोली मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। मामले में एफआईआर दर्ज होने के छह दिन बाद भी नामजद आरोपी पंकज कुमार फरार है।
घर के सामने से कार में अगवा करने का आरोप
पीड़िता के बयान के अनुसार, 4 अक्टूबर की रात उसे घर के सामने से सफेद कार में बैठाकर अगवा कर लिया गया। आरोपी उसे मरुई और कपसारा चौक होते हुए मूसहा बांध के पास एक सुनसान जगह पर ले गए। वहां उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
दो घंटे तक कार में बंधक रखने की बात
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे करीब दो घंटे तक कार में बंधक बनाए रखा। इस दौरान उसे घटना के बारे में किसी को बताने पर गोली मारने की धमकी दी गई। बाद में आरोपी उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए।
तीन किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंची पीड़िता
घटना के बाद पीड़िता रात करीब दो बजे लगभग तीन किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। पीड़िता ने एक आरोपी की पहचान मौरा बुजुर्ग निवासी पंकज कुमार के रूप में की। बताया गया कि पंकज गांव में दूध बेचता था। दूसरे आरोपी की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।5 अक्टूबर को महिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी ने पीड़िता का बयान दर्ज किया। इसके बाद मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। घटना के छह दिन बाद भी नामजद आरोपी पंकज कुमार की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी तलाश में छापेमारी कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
