Patna

हादसे ने रोकी राह, पुलिस ने बीए की छात्रा निधि को पहुंचाया परीक्षा सेंटर

पटना।सीतामढ़ी,परीक्षा देने जा रही बीए की छात्रा निधि कुमारी की बाइक सिमरा चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में निधि घायल हो गईं। हादसे के बाद परीक्षा छूटने की आशंका के बीच डुमरा थाना के एसआई मुकेश कुमार ने मानवीय पहल की। उन्होंने छात्रा को पुलिस जीप से परीक्षा केंद्र पहुंचाने की पहल किया। जानकारी के अनुसार, बेली गांव निवासी सुधीर कुमार की पुत्री निधि कुमारी अपने भाई आशीष राज के साथ सोमवार सुबह बाइक से बछारपुर स्थित महेश्वर प्रसाद शाही कॉलेज जा रही थीं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वहां उन्हें बीए थर्ड पार्ट की परीक्षा देनी थी। इसी दौरान सिमरा चौक पर सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में निधि और दूसरी बाइक पर सवार लोहडीह गांव निवासी 56 वर्षीय किशोरी सिंह घायल हो गए। दुर्घटना में किशोरी सिंह को गंभीर चोटें आईं। उन्हें सिमरा चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद निधि के सामने परीक्षा छूटने की चिंता थी। इसी बीच एसआई मुकेश कुमार ने उनकी परेशानी समझते हुए पुलिस जीप से परीक्षा केंद्र पहुंचाने की व्यवस्था की।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *