Samastipur

समस्तीपुर में साइकिल सवार दुकानदार की मौत:तेज रफ्तार बालू लोडेड ट्रक ने रौंदा,रोड जाम

समस्तीपुर में तेज रफ्तार लोडेड ट्रक ने साइकिल सवार दुकानदार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बीच सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस बीच आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से भागने में कामयाब रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित ग्रामीण और परिजनों ने वाणी मोड़ के पास रोड जाम कर दिया। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की कतारें लग गई। जाम की सूचना पर पुलिस पहुंची। लोगों को समझा-बुझकार शांत कराया। मृतक की पहचान राम प्रसाद राय(52) के रूप में हुई है। घटना वैनी थाना क्षेत्र की है।

 

ग्रामीण एमडी राजा ने बताया कि पहचान राम प्रसाद राय रोज की तरह अपनी श्रृंगार की दुकान खोलने के लिए साइकिल से बाजार जा रहे थे। रास्ते में बालू लदा ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। टक्कर लगते ही ड्राइवर गाड़ी से उतरकर भाग निकला। हादसे के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची।टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग निकला। मौके पर जुटी भीड़, जांच के लिए पहुंची पुलिस।

मामले की छानबीन की जा रही है

 

वहीं, इस संबंध में वैनी थानाध्यक्ष कल्पना कुमारी ने बताया कि ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत हुई है। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *