आपदा जोखिम न्यूनीकरण पखवाड़े के तहत वाद-विवाद, चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
दलसिंहसराय,अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण पखवाड़े के अंतर्गत बुधवार को आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय के भूगोल विभाग द्वारा नगर परिषद के सहयोग से जागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ,जिसे छात्राएँ माधुरी कुमारी, नेहा कुमारी एवं निधि कुमारी ने प्रस्तुत किया.इसके पश्चात अतिथियों एवं 100 पौधों का पौधारोपण किया.पौधारोपण के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण, हरित परिसर तथा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया.
जिसमें मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुशील सुरेखा,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधिकुणाल चौधरी,कार्यपाल पदाधिकारी अभिसार कुमार , नगर प्रबंधक कमलेश कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी आयुष कुमार,नगर नियोजन पदाधिकारी प्रभा कुमारी उपस्थिति थी.वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें पर्यावरण संरक्षण,स्वच्छता, जल संरक्षण एवं आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.कार्यक्रम के दौरान वाद-विवाद, ड्राइंग/चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वाद-विवाद प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल-जीवन-हरियाली अभियान, जलवायु परिवर्तन, बिहार में बाढ़ एवं सुखाड़, पर्यावरण संरक्षण तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किया.
मंच संचालन भूगोल विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरीश सामरिया ने किया.कार्यक्रम की विषय-वस्तु एवं रूपरेखा विभागाध्यक्ष,भूगोल विभाग,डॉ. जवाहर लाल द्वारा प्रस्तुत की गई.कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. हरीश सामरिया रहे, जबकि सह-आयोजक डॉ. निभा कुमारी रहीं.प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशु कुमारी ,द्वितीय स्थान निशि आनंद एवं तृतीय स्थान अमृता कुमारी ने प्राप्त किया.वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शबनम प्रिया, द्वितीय स्थान निधि कुमारी व तृतीय स्थान हिमांशु कुमार ने प्राप्त किया.कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. राजकिशोर, डॉ. धीरज कुमार पांडेय, डॉ. अपूर्व सारस्वत, डॉ. संजय कुमार सुमन, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. सुनील कुमार सिंह, डॉ. मुकेश कुमार झा, डॉ. सोहित राम, डॉ. सुनील कुमार साह, डॉ. धीरज कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार सहित अन्य प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी, स्वयंसेवक, NCC कैडेट्स एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
