Samastipur

समस्तीपुर:SBI बैंक गेट के सामने शिक्षक से 5.19 लाख रुपये की लूट

समस्तीपुर जिले के मथुरापुर थाना क्षेत्र स्थित झिल्ली चौक पर अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित एसबीआई (SBI) बैंक शाखा के मुख्य गेट पर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक शिक्षक से 5 लाख 19 हजार रुपये से भरा बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए. पीड़ित शिक्षक की पहचान नागरबस्ती गांव (वार्ड संख्या 7) निवासी परवेज अहमद रौनकी के रूप में हुई है, जो गांव के ही बहादुरगंज उर्दू विद्यालय में कार्यरत हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बताया जाता है कि शिक्षक परवेज अहमद रौनकी सोमवार को बैंक का पुराना कर्ज चुकता कर नया लोन लेने पहुंचे थे. बैंक से कुल 5 लाख 19 हजार रुपये की राशि निकालकर वे अपने पुत्र का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान दिन के करीब 11:40 बजे बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे. बदमाशों ने तेजी से झपट्टा मारकर पैसों से भरा बैग छीना और मथुरापुर-दरभंगा मुख्य सड़क होते हुए मुक्तापुर रेल गुमटी की दिशा में तेजी से फरार हो गए.

 

DSP और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच खंगाले सीसीटीवी फुटेज

दिनदहाड़े हुई इस दुस्साहसिक वारदात की सूचना मिलते ही मथुरापुर पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए सदर डीएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. पुलिस की टीम बैंक और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगालने में जुट गई है, ताकि अपराधियों की पहचान और उनकी भागने की दिशा का सटीक सुराग मिल सके.

 

पुलिस ने दर्ज किया मामला, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज

मामले की पुष्टि करते हुए मथुरापुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि इस संबंध में थाने में कांड संख्या 85/2026 दर्ज कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से अपराधियों के संबंध में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं. पुलिस की विशेष टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लूटी गई पूरी राशि बरामद कर ली जाएगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *