Patna

NCC कैडेट स्तुति ने नेशनल कैंप में जीते 4 मेडल: कॉलेज का नाम किया रोशन

बेगूसराय,पंजाब के मलोट में हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत नेशनल कैंप’ में बरौनी के ए.पी.एस.एम. कॉलेज की एनसीसी कैडेट स्तुति कुमारी ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। उन्होंने अलग-अलग प्रतियोगिताओं में चार मेडल अपने नाम किए।10 दिन के इस राष्ट्रीय शिविर में स्तुति ने अपनी प्रतिभा और अनुशासन से अपने महाविद्यालय के साथ-साथ 9 बिहार बटालियन एनसीसी, ओ.टी.सी. बरौनी का भी नाम रोशन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्तुति ने रस्साकस्सी प्रतियोगिता में पहला स्थान पाकर पहला मेडल जीता। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी उनकी टीम ने पहला स्थान पाया, जिससे उन्हें दूसरा मेडल मिला।सिंगिंग प्रतियोगिता में स्तुति ने दूसरा स्थान हासिल किया और तीसरा मेडल जीता। इसके अलावा, टेबल ड्रिल में बेहतर प्रदर्शन के लिए उन्हें चौथे मेडल से सम्मानित किया गया।

 

एक ही राष्ट्रीय शिविर में चार मेडल जीतकर स्तुति कुमारी ने अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के शिक्षकों, एनसीसी अधिकारियों और साथी कैडेटों ने उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *