Vaishali

मुंबई से बिहार लौट रहा था युवक, महनार स्टेशन पर मिला शव;जाँच में जुटी पुलिस 

वैशाली।महनार रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. शव मिलने की सूचना पर स्टेशन परिसर में लोगों की भीड़ जुट गयी. घटना को लेकर मौके पर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं.आरपीएफ के पदाधिकारी दिवाकर मौके पर पहुंचे. जांच के दौरान शव के पास से एक मोबाइल बरामद हुआ, जो बंद था. पुलिस ने मोबाइल को चार्जिंग में लगाया और उसके चालू होने के बाद किसी परिचित के फोन आने का इंतजार किया. इसी बीच देसरी जीआरपी की टीम भी मौके पर पहुंच गयी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने घटनास्थल की जांच शुरू की. इसी दौरान मृतक के मोबाइल पर मुंबई से फोन आया. फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक कंपनी का लेबर ठेकेदार बताया. उसने मृतक की पहचान साबिर अंसारी, पिता सफीक अंसारी, निवासी महुआ, वैशाली के रूप में की. ठेकेदार के अनुसार साबिर करीब तीन दिन पहले मुंबई से बिहार के लिए निकला था.

 

पत्नी को दी गयी घटना की जानकारी

ठेकेदार ने पुलिस को बताया कि मृतक का ससुराल समस्तीपुर जिले के शेरपुर में है. उसने साबिर की पत्नी का मोबाइल नंबर भी पुलिस को उपलब्ध कराया. इसके बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी से संपर्क कर घटना की जानकारी दी और उसे महनार रोड स्टेशन पहुंचने को कहा. पुलिस शव की मौत के कारणों की जांच में जुटी है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *