समस्तीपुर:टेंपो से 275 पीस शराब बरामद:132 बीयर और 143 विदेशी शराब मिली
समस्तीपुर के हसनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। शनिवार को मरांची उजागर हाई स्कूल के पीछे एक टेंपो से 132 पीस बीयर और 143 पीस विदेशी शराब पकड़ी गई। चालक पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया।
थानाध्यक्ष सुनील कांत ने बताया कि गुप्त सूचना पर दिवा गश्ती टीम ने छापेमारी की। टेंपो की तलाशी में 500 एमएल की 132 बीयर और 180 एमएल की 143 ऑफिसर्स चॉइस फ्रूटी पैक विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और टेंपो दोनों जब्त कर लिए।
फरार आरोपी की पहचान मरांची उजागर निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।शराब कहां से आई और किसे पहुंचाई जानी थी, इसकी जांच जारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराबबंदी कानून के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
