समस्तीपुर में 3 से 6 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?पूसा विश्वविद्यालय ने जारी किया बारिश की संभावना
समस्तीपुर: उत्तर बिहार के किसानों और आम नागरिकों के लिए मौसम को लेकर राहत की खबर है. 3 से 6 अक्टूबर 2026 के दौरान क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि, पूर्वानुमान अवधि के अंतिम दिन कुछ जिलों में मौसम का मिजाज हल्का बदल सकता है.
यह मौसम पूर्वानुमान डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा की ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयोग से जारी किया है.
3 से 5 अक्टूबर तक धूप और साफ रहेगा आसमान
पूर्वानुमान के अनुसार, 3 से 5 अक्टूबर के दौरान उत्तर बिहार के ज्यादातर इलाकों में धूप खिली रहेगी और आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा.वहीं, 6 अक्टूबर को पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा या बूंदाबांदी होने की संभावना जतायी गयी है.
इस दौरान दिन का अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, जबकि रात और सुबह का न्यूनतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
सुबह 80-90 फीसदी तक रहेगी नमी
पूर्वानुमान अवधि के दौरान सुबह के समय हवा में नमी का स्तर 80 से 90 प्रतिशत तक रह सकता है. दोपहर में यह घटकर 35 से 45 प्रतिशत के आसपास पहुंचने का अनुमान है.इस दौरान मुख्य रूप से पश्चिमी या दक्षिण-पश्चिमी दिशा से 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की धीमी गति से हवाएं चलने की संभावना है.
किसानों के लिए क्या है सलाह?
मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहने के कारण किसान पकी हुई फसलों की कटाई, सुखाने और अन्य कृषि कार्यों को बिना किसी बड़ी रुकावट के पूरा कर सकते हैं.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
