Patna

जनसेवा एक्सप्रेस में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने वाले 06 सपेरा गिरफ्तार 

पटना।पूर्व मध्य रेल के सोनपुर मंडल के अंतर्गत दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को गाड़ी संख्या 14618 जनसेवा एक्सप्रेस के साधारण कोच में सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगने के मामले में 06 सपेरों को पकड़कर दिघवारा स्टेशन पर उतारा गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्राप्त रेल मदद सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए रेसुब सोनपुर आउट पोस्ट दिघवारा के उप निरीक्षक श्री शमशेर कुमार एवं सहायक उप निरीक्षक श्री विजय कुमार द्वारा उक्त ट्रेन की निगरानी की जा रही थी।

 

गाड़ी के छपरा स्टेशन से प्रस्थान करने के बाद साधारण कोचों की जांच के दौरान 06 व्यक्तियों को सांप दिखाकर यात्रियों से पैसे मांगते हुए पाया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गाड़ी के सोनपुर मंडल के अंतर्गत अगले ठहराव दिघवारा स्टेशन पर उक्त सभी व्यक्तियों को उनके कृत्य से अवगत कराते हुए ड्यूटी पर तैनात बल सदस्यों की सहायता से ट्रेन से उतारा गया।

 

पूछताछ के दौरान पकड़े गए व्यक्तियों द्वारा अपना नाम एवं पता स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया। उनके द्वारा

अलग-अलग स्थानों, जैसे लखनऊ एवं हिमाचल प्रदेश का निवासी होने की जानकारी दी गई। उनके नाम एवं पते का सत्यापन किया जा रहा है।

 

मामले में वन विभाग से समन्वय स्थापित किया गया है तथा संबंधित प्रावधानों के तहत आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई प्रक्रियाधीन है।

 

भारतीय रेल आम जन मानस से आग्रह करती है कि जागरुक रहें। ट्रेन में सांप दिखा पैसे माँगना गैर कानूनी है। ऐसा होता देखने पर यथा शीघ्र शिकायत करें ताकि समय रहते यथोचित कार्रवाई की जा सके। आपकी सुरक्षित और आरामदायक यात्रा के लिए भारतीय रेल कृत संकल्प है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *