बरौनी जंक्शन पर हेरोइन-शराब के खिलाफ कार्रवाई:3 गिरफ्तार
बेगूसराय.बरौनी जंक्शन पर बुधवार को रेल थाना बरौनी, आरपीएफ और सीआईबी ने ‘रोको टोको’ अभियान चलाया। इस दौरान दो अलग-अलग मामलों में हीरोइन और शराब के साथ कुल 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
रेल थाना बरौनी के थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह ने बताया कि सीताराम राउत (महनार, वैशाली) और संतोष राय (जंदाहा, वैशाली) को 31 ग्राम हीरोइन, 4 मोबाइल और 2720 रुपये के साथ पकड़ा गया। इन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एक अन्य कार्रवाई में, 29 सितंबर की रात मो. चांद (मसूदाबाद, समस्तीपुर) को 12 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा, उसी रात बरौनी जंक्शन से 33 लीटर 75 एमएल विदेशी शराब लावारिस हालत में बरामद की गई। इन मामलों में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
