Patna

पूर्वांचल-बिहार को नई अमृत भारत की सौगात:कई जिलों के यात्रियों को मिलेगा फायदा

पटना ,पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात मिलने जा रही है। भुज और बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। ट्रेन के चलने से गोरखपुर समेत पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में सुविधा होगी। गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि भुज-बरौनी के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने की मांग गोरखपुरवासियों के साथ ही पूर्वांचल और बिहार के यात्रियों की लंबे समय से थी। यात्रियों की इस मांग को लेकर उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर ट्रेन चलाने की पहल की थी।

गोरखपुर समेत आसपास के यात्रियों को फायदा

सांसद ने कहा कि नई ट्रेन के संचालन से गोरखपुर के साथ ही पूर्वांचल और बिहार के कई क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। अमृत भारत एक्सप्रेस के विस्तार से लंबी दूरी के यात्रियों को आधुनिक रेल सेवा का विकल्प मिलेगा।

 

इससे यात्रियों का सफर पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गोरखपुर पूर्वांचल का प्रमुख रेल केंद्र है। यहां से बड़ी संख्या में यात्री देश के अलग-अलग हिस्सों में यात्रा करते हैं। भुज जैसे पश्चिमी भारत के शहर से बरौनी तक सीधी अमृत भारत सेवा शुरू होने से इस पूरे क्षेत्र के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

 

यात्रियों की मांग पर की थी पहल

रवि किशन ने बताया कि यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सामने इस मुद्दे को रखा था। उन्होंने कहा कि यात्रियों की जरूरतों और क्षेत्र की कनेक्टिविटी को देखते हुए केंद्र सरकार की ओर से यह पहल की गई है।सांसद ने कहा कि गोरखपुर की जनता की सुविधाओं और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों को केंद्र सरकार के सामने लगातार उठाया जा रहा है। नई ट्रेन का संचालन भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

 

 

बोले- रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने पर जोर

रवि किशन ने कहा कि देश में रेलवे के आधुनिकीकरण, विस्तार और यात्री सुविधाओं पर लगातार काम हो रहा है। अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों का विस्तार इसी प्रयास का हिस्सा है। पूर्वांचल और बिहार जैसे क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है।उन्होंने नई ट्रेन की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार जताया। सांसद ने कहा कि भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस क्षेत्र के लाखों यात्रियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक आवागमन का माध्यम बनेगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *