Vaishali

डिवाइडर से टकराई कार, 2 की मौत:7 महीने पहले हुई थी शादी

वैशाली।नवादा में बुधवार को दादी की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड के बोकारो से पटना-बख्तियारपुर जा रहे परिवार की कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार एक महिला और एक पुरुष की मौत हो गई, जबकि एक युवक और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना अकबरपुर थाना क्षेत्र के केंदुआ गांव के पास हुई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।मृतकों की पहचान पटना के महनार निवासी पप्पू साव की पत्नी रूपा देवी(30) और बख्तियारपुर निवासी राजकुमार साव के बेटे लाल बाबू(30) के रूप में हुई है। घायल पप्पू कुमार और एक बच्चे का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

 

दादी की अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था परिवार

 

मंगलवार को रूपा की दादी का निधन हुआ था। बुधवार को अंतिम संस्कार होना था। इसी में शामिल होने के लिए परिवार के सदस्य रात में बोकारो से घर के लिए निकले थे। रात करीब तीन बजे परिवार के मोबाइल पर फोन आया कि रास्ते में उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और दो लोगों की मौत हो चुकी है। खबर मिलते ही परिवार के लोग बदहवास होकर पटना से नवादा पहुंचे।लाल बाबू की शादी महज सात महीने पहले हुई थी। शादी के बाद घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन अचानक वही घर मातम में बदल गया। सात महीने पहले दुल्हन बनी लाल बाबू की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

वहीं, मृतका रूपा देवी अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई हैं। परिजनों के मुताबिक, जिस घर से एक अर्थी निकलने वाली थी, उसी हादसे के बाद परिवार को तीन अर्थियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *