“DRM का निरीक्षण,उजियारपुर- दलसिंहसराय से सिमरिया तक स्टेशन और परिचालन व्यवस्था परखी
समस्तीपुर: सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अमित सरन ने सोनपुर-बरौनी रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, परिचालन स्थलों और रेल परिसरों का गहन निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्टेशन की व्यवस्थाओं, यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था और चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.
उजियारपुर और दलसिंहसराय स्टेशन की व्यवस्था देखी
DRM अमित सरन ने उजियारपुर स्टेशन पहुंचकर पैनल रूम सहित स्टेशन की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया. इसके बाद दलसिंहसराय स्टेशन का भी जायजा लिया और यात्री सुविधाओं व स्टेशन परिसर में उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी ली.निरीक्षण के क्रम में गढ़हरा और दिनकर ग्राम सिमरिया के बीच कट एवं कनेक्शन से संबंधित कार्यस्थल का भी निरीक्षण किया गया. उन्होंने यार्ड रीमॉडलिंग स्थल का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों से कार्य की प्रगति और व्यवस्थाओं की जानकारी ली.
मध्य रात्रि में सिमरिया स्टेशन का निरीक्षण
मंडल रेल प्रबंधक ने दिनकर ग्राम सिमरिया स्टेशन के पैनल रूम, कंट्रोल रूम और मेडिकल टीम का मध्य रात्रि में निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से रेल परिचालन व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली.इसके बाद DRM ने गढ़हरा न्यू रेलवे कॉलोनी और ओल्ड रेलवे कॉलोनी का भी निरीक्षण किया. कॉलोनी परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छता व्यवस्था और उपलब्ध यात्री एवं कर्मचारी सुविधाओं का जायजा लिया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
