विभूतिपुर में मुर्गा दुकानदार की हत्या:चिकन काटने वाले चाकू से गला रेता
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर में रविवार रात मुर्गा दुकानदार की गला रे”तकर हत्या कर दी गई। एक युवक चिकन खरीदने के बहाने दुकान पर पहुंचा था। उसने मुर्गा काटने वाले चाकू से ही दुकानदार की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया।
मृतक की पहचान साख मोहन गांव निवासी अशोक दास (45) के रूप में हुई है। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के टेकना चौक की है।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल पर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।विभूतिपुर थाना प्रभारी सुनील कुमार झा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। फरार आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
अशोक दास टेकना चौक पर मुर्गा दुकान चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।उनके परिवार में पत्नी और पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
